Breaking News

अंबिकापुर@सबमर्सिबल पंप चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,04 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। सबमर्सिबल पंप चोरी के मामले में लुण्ड्रा पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार सतीश मिंज ग्राम गाजरमुंडा थाना लुण्ड्रा का रहने वाला है। 1 अक्टूबर को अज्ञात चोर द्वारा इसके खेत में लगे सबमर्सिबल पंप चोरी कर लिया गया था। सतीश मिंज की रिपोर्ट पर लुण्ड्रा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी इंद्रसाय केरकेट्टा पिता राम खेलावन केरकेट्टा उम्र 34 वर्ष व सेतराम नागेसिया पिता बरतु राम नागेसिया उम्र 27 वर्ष निवासी झेराडीह मुड़ापारा थाना लुन्ड्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply