Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 4 की मौत

Share


गरियाबंद में 2 महिला,रायगढ़ में 2 युवकों की गई जान,पेड़ के नीचे खड़े थे
रायपुर,01 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। गरियाबंद जिले में 2 महिलाओं और रायगढ़ जिले में 2 युवकों ने दम तोड़ दिया। गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के डोहल गांव में हादसा हुआ। डीलेश्वरी दुर्गा (43) और सूरजो बाई (60) की मौके पर मौत हो गई। दोपहर लगभग ढाई बजे अचानक मौसम बदला और बादल गरजने लगा। बारिश से बचने तीन महिलाएं बरगद पेड़ के नीचे आ गईं। इस दौरान एक के सीने में तो दूसरे के सिर पर बिजली गिरी। वहीं गर्भवती महिला के पांव में करंट का आभास हुआ। गर्भवती महिला का इलाज जारी है।
रायगढ़ में महुआ के पेड़ पर गिरी बिजली
रायगढ़ के छाल क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतक आकाश किडो (19) और आकाश लिकन केरकेट्टा (19), गंजाईपाली मांझापार के निवासी थे। दोनों युवक मंगलवार को बकरी चराने जंगल की ओर गए थे। इस दौरान मौसम बिगड़ने लगा और बारिश शुरू हो गई। बचाव के लिए वे महुआ के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी बिजली गिर गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में तीन बकरियों की भी मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम तक जब दोनों युवक घर नहीं लौटे, तब परिजन और ग्रामीण उन्हें खोजने निकले। इसके बाद घटना की जानकारी छाल पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply