Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में रात 12 बजे बार खुले मिले तो होंगे सील

Share


लापरवाही बरतने पर आबकारी अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई
रायपुर,01 सितम्बर 2025। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर के बार-पब और होटलों में हो रहे नियमों के उल्लंघन पर आबकारी विभाग ने सख्ती दिखाई है। आबकारी आयुक्त ने बुधवार को प्रदेश भर में बार का संचालन करने वाले कारोबारियों की बैठक लेकर नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। आबकारी आयुक्त आर. संगीता ने कारोबारियों को स्पष्ट कहा कि रात 12 बजे के बाद बार खुला मिलेगा, तो सील होगा। कारोबारियों के अलावा बैठक में मौजूद अफसरों को भी नियमत: जांच करने और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करने की बात आबकारी आयुक्त ने दोहराई है। बैठक में मौजूद छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टारेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष तरंजीत होरा ने बताया कि प्रदेश भर से 55 से ज्यादा कारोबारी इस बैठक में पहुंचे हुए थे। बैठक में टाइमिंग, सिक्योरिटी और संदिग्ध गतिविधियां होने पर पुलिस-आबकारी के माध्यम से कार्रवाई कराने की बाते कही गई है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply