Breaking News

अंबिकापुर@नवरात्रि पर्व नारी शक्ति का प्रतीक

Share

अंबिकापुर,27 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अंबिकापुर में आयोजन नारी शक्ति का प्रतीक शारदीय नवरात्र का पावन पर्व के पांचवें दिन का शुभारंभ अध्यक्ष जिला पंचायत-निरुपमा,उनके साथ उपस्थित हीरा सिंह,पूर्व सभापति नगर निगम अंबिकापुर के त्रिलोक कपूर कुशवाहा,पत्रकार सुधीर पांडे उनके साथ आई प्रज्ञा एवं सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात निरुपमा के द्वारा नवरात्रि पर्व नारी के अलग-अलग शक्तियों का प्रतीक है नारी चाहे तो सब कुछ कर सकती है उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। हीरा सिंह ने बताया की यह संस्था द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान,सत्य ज्ञान अर्थात परमात्मा के अध्ययन द्वारा आत्मा को शक्तिशाली बनाया जाता है। इस उपलक्ष्य पर सुधीर पांडे ने भी बताया की आदिकाल से आज तक जीवन में किसी भी व्यक्ति, समाज, देश की कोई भी सफलता के लिए हमारीआधी आबादी नारी शक्ति पर आधारित है, आर्ट ऑफ लिविंग के संचालक अजय तिवारी ने कहा इस नवरात्रि पर हम सब संकल्प ले की बलि प्रथा बंद हो।
ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने भी नवरात्र के पांचवें दिन पर नारी शक्ति की महत्व को स्पष्ट किया की आध्यात्मिक ज्ञान द्वारा अर्थात् सत्य ज्ञान से नारी अपने अंदर की शक्तियों को जागृत कर दुर्गुणों का विनाश करती है और पूजन व गायन योग्य बनती है। इस दौरान सभी अतिथियों ने झांकी व संस्था द्वारा बने म्यूजियम का अवलोकन किया। या झांकी प्रतिदिन 2 अक्टूबर तक संध्या 6ः30 बजे से रात्रि 10ः30 बजे तक दर्शनार्थ रहेगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply