Breaking News

सूरजपुर@प्राथ. शाला. उरान्वपारा मे स्वच्छता पखवाड़े मे किया गया विभिन्न आयोजन

Share


प्रधान पाठक संजय साहू ने सात स्टेप मे हाथ धोना सिखाया

सूरजपुर,27 सितंबर 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार और कलेक्टर एस जयवर्धन एवं जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन मे प्राथमिक शाला उरान्वपारा मदनेश्वरपुर मे स्वच्छता पखवाड़े मे इस पुरे सप्ताह अलग अलग दिन दिए गये थीम के अनुसार कार्यक्रम कराया गया, जिसमे प्रधान पाठक द्वारा बच्चों को सात स्टेप मे हाथ धोकर बताया गया और सभी बच्चों को हाथ धुलाया गया। इससे बच्चों मे खाना खाने से पूर्व और शौचालय से आने के बाद कैसे हाथ को धोकर खुद को स्वच्छ और साफ रखना है, इसकी कार्यकुशलता का विकास होगा । स्वच्छता ही स्वास्थ्य कि कुंजी है। विद्यालय मे बच्चों द्वारा शिक्षिका अनीमा बेक के मार्गदर्शन मे स्वच्छता कि थीम पर चित्रकला के माध्यम से पोस्टर तैयार कराये गए और अपने घरों ने स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। शिक्षिका शोभारानी द्वारा बच्चों से स्वच्छता पर स्लोगन तैयार कराया जिसमे बच्चों ने अपने ही प्रकार से नये नये स्लोगन लिखने का प्रयास किया। बैगलेस डे पर बच्चों से पुरे स्वच्छता पखवाड़े पर हुवे कार्यक्रम के बारे मे निबंध लिखने और भाषण प्रतियोगिता कराया गया जिसमे बच्चों ने पुरे पखवाड़े मे जो कुछ सीखा उसी को बताया। इस दौरान बच्चों मे एक नया और अलग ही जूनून देखने को मिला। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक रामकृपाल साहू द्वारा किया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply