Breaking News

अंबिकापुर@कल्चुरी समाज द्वारा आयोजित डांडिया नाईट का हुआ भव्य आयोजन

Share


अंबिकापुर,26 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा कल्चुरी समाज द्वारा जायसवाल युवा मंच एवं महिला मंच के संयुक्त तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में गत रात्रि शहर के होटल सिटी ईन में कल्चुरी डांडिया नाईट का आयोजन किया गया। इस गरबा कार्यक्रम में एंकर दिया के साथ डी0 जे0 नीतिश द्वारा अपनी शानदार प्रस्तुति दी गयी, साथ ही समाज के सभी वर्ग भक्तिमय गीत एवं रास-गरबा नृत्यों में सराबोर होकर देर रात तक झुमते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ जनों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर मां दुर्गा की आरती के साथ किया गया साथ ही आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी सदस्यों के साथ-साथ बच्चों को पुरस्कृत किया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply