Breaking News

अंबिकापुर@दुर्गा पूजा महोत्सव में डांडिया की धूम

Share

अंबिकापुर,26 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। अनोखी सोच संस्था द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम लगातार जारी है। गुरुवार को संस्था द्वारा भव्य डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मोहल्ले और शहर के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। रंग-बिरंगी लाइटों से सजे पंडाल परिसर में रातभर गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां होती रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की भव्य आरती से हुई, जिसमें सभी श्रद्धालु पूरी श्रद्धा से शामिल हुए। इसके बाद जब ढोल और संगीत की ताल गूंजने लगी, तो माहौल पूरी तरह भक्ति और उल्लास में डूब गया। महिलाएं, पुरुष और बच्चे पारंपरिक परिधानों में सजकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और डांडिया की तालियों पर जमकर थिरके। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक पल तब आया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply