Breaking News

अंबिकापुर@पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,26 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। दरिमा पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार सविना उम्र 30 वर्ष ग्राम पम्पापुर थाना दरिमा की रहने वाली थी। 2 अपै्रल की रात करीब 1 बजे सेाने के दौरान इसका पति इंदर राम टांगी से जानलेवा हमला कर दिया था। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराए थे। स्वास्थ्य में सुधार न होने और बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने उसे रायपुर रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान डीकेएस अस्पताल में महिला की मौत हो गई थी। रायपुर पुलिस जांच के लिए मर्ग डायरी दरिमा थाने को भेजा था।


Share

Check Also

बलरामपुर@हाथी के हमले में पति-पत्नी की मौत, ग्रामीणों में भय का माहौल

Share बलरामपुर,09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला …

Leave a Reply