Breaking News

अंबिकापुर@मेडिकल कॉलेज भर्ती प्रक्रियाशुल्क की वापसी,आयुसीमा में मिले छूट

Share


अंबिकापुर,25 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर द्वारा वर्ष 2022 में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों की भर्ती प्रक्रिया को बंद किए जाने के विरोध में मंगलवार को एनएसयूआई ने जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में डीन डॉ. अविनाश मेश्राम को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2022 में कांग्रेस सरकार के दौरान इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, जिसके तहत हजारों बेरोजगार युवाओं ने आवेदन शुल्क के साथ फार्म भरे थे। मेडिकल कॉलेज ने इन आवेदनों से करोड़ों रुपए एकत्र किए, लेकिन लगभग तीन साल बाद प्रक्रिया को बिना कारण बताए निरस्त कर दिया गया और अब व्यापम के माध्यम से नई भर्ती की घोषणा की गई है। एनएसयूआई अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने इसे बेरोजगारों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि कई अभ्यर्थियों की आयुसीमा अब समाप्त हो चुकी है और उनका आवेदन शुल्क भी डूब गया है। एनएसयूआई ने ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखी हैं—भर्ती शुल्क की वापसी, आयुसीमा में छूट और आगामी प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करना। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान धीरज गुप्ता,अंकित जायसवाल, आकाश यादव,ऋषभ जायसवाल,अभिषेक सोनी सहित अन्य शामिल थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply