Breaking News

कोरिया@बिजली बिल में बढ़ोत्तरी प्रदेश की जनता से बेईमानी:अनित दुबे

Share

कोरिया,25 सितंबर 2025 (घटती-घटना)। इंसान के लिए बुनियादी सुविधाओं में से एक सुविधा बिजली है. छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते दिनों बिजली दरों में फेरबेदल किया, कांग्रेस ने बिजली दरों में फेर बदल को मुद्दा बनाते हुए विरोध जताया है कोरिया जिले के कांग्रेस नेता अनित दुबे ने बयान जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आम जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया है. जब से छत्तीसगढ़ में सरकार बदली है तब से चार दफा बिजली बिल बढ़ाया जा चुका है,जब हमारी कांग्रेस सरकार प्रदेश में थी तब हमने बिजली कम रेट पर जनता को दिया। केवल 2 पैसा प्रति यूनिट बिजली बिल हमारी सरकार के दौरान बढ़ा था. बीजेपी की सरकार में बिजली बिल बढ़ते बढ़ते 80 पैसे तक पहुंच गया है, कांग्रेस नेता अनित दुबे ने आरोप लगाया कि बिजली बिल हाफ योजना को 400 यूनिट से 100 यूनिट तक लाया गया है, आम आदमी 1 भी बल्ब अपने घर में इस्तेमाल करता है तो उसका 100 यूनिट से अधिक हो जाता है, ऐसी स्थित में छत्तीसगढ़ की जनता काफी परेशान है, जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी के तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply