Breaking News

अंबिकापुर@कैदी ने पेशाब की नली में डाली पेंसिल,ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने निकाला

Share


मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती,मानसिक स्थिति की जांच होगी

अंबिकापुर,24 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। केन्द्रीय जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने पेशाब में खुजली की शिकायत के चलते अजीबो-गरीब कदम उठा लिया। पांच दिन पूर्व उसने अपने प्राइवेट पार्ट में 9 सेंटीमीटर लंबी पेंसिल डाल ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
प्राइवेट पार्ट में सूजन और रक्तस्राव शुरू होने पर जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक्सरे जांच में पेंसिल फंसी होने की पुष्टि हुई। कैदी की हालत गंभीर होने के कारण सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. एसपी कुजूर के नेतृत्व में इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन में डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. कांता, डॉ. इंद्रनील और निश्चेतना विभाग से डॉ. शिवम शामिल रहे। डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उसके प्राइवेट पार्ट से पूरी पेंसिल बाहर निकाली। ऑपरेशन के बाद फिलहाल कैदी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। जेल अधीक्षक अक्षय राजपूत ने बताया कि यह कैदी जेल के अंदर शांत स्वभाव का माना जाता है और उसे नंबरदार का जिम्मा भी सौंपा गया था। पूछताछ में उसने बताया कि उसे पेशाब के दौरान खुजली और परेशानी हो रही थी, इसलिए उसने पेंसिल डाल दी। जेल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसकी मानसिक स्थिति की जांच कराने का निर्णय लिया है। डॉक्टरों के अनुसार, पेशाब नली में किसी भी बाहरी वस्तु का प्रवेश खतरनाक हो सकता है और इससे संक्रमण, ब्लॉकेज, रक्तस्राव और अंगों को स्थायी क्षति तक हो सकती है। समय पर ऑपरेशन नहीं किया जाता,तो कैदी की जान भी जा सकती थी। इस दुर्लभ और संवेदनशील मामले ने जेल सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह जांच का विषय है कि जेल में उसके पास पेंसिल कैसे पहुंची और क्या उसने यह कदम जानबूझकर उठाया या मानसिक विकार के कारण। जेल प्रशासन ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply