Breaking News

अंबिकापुर@भारत सिंह बने सरगुजा सांसद के लोकसभा प्रतिनिधि

Share


मंत्रालय महानदी भवन रायपुर के सभी विभागों में सरगुजा सांसद का करेंगे प्रतिनिधित्व
अंबिकापुर,24 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने अंबिकापुर निवासी भारत सिंह को अपना लोकसभा प्रतिनिधि नियुक्त किया है,भारत सिंह सरगुजा सांसद के प्रदेश स्तर के प्रतिनिधि होंगे और वह मंत्रालय महानदी भवन रायपुर के सभी विभागों में लोकसभा सांसद चिंतामणि महराज का प्रतिनिधित्व करेंगे। सरगुजा लोकसभा सांसद की तरफ से प्रदान की गई बड़ी जिम्मेदारी के बाद भारत सिंह ने बतलाया कि वह सांसद सरगुजा चिंतामणि महराज के द्वारा प्रदान की गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और सरगुजा क्षेत्र के लोगों के लिए वह मंत्रालय स्तर पर बेहतर प्रयास करते हुए लाभ प्रदान कराने का काम करेंगे,उन्होंने कहा कि सांसद सरगुजा ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की है और वह इस जिम्मेदारी को निभाते हुए उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। भारत सिंह सरगुजा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं और वह वर्षों से पार्टी के लिए समर्पित रहते आए हैं,यह नियुक्ति उनके पार्टी के प्रति समर्पण और निष्ठा का ही परिणाम है। उनकी नियुक्ति से उनके जान पहचान के लोग साथ ही सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं सभी ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply