Breaking News

मनेंद्रगढ़@भालू विचरण और लकड़ी तस्करी पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का हल्ला

Share


वन विभाग की लापरवाही पर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मनेंद्रगढ़,23 सितंबर 2025 (घटती-घटना)। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दो महीने से भालू अपने दो शावकों के साथ लगातार विचरण कर रहा है। इससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। इस गंभीर मुद्दे पर वन विभाग की लापरवाही को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला एमसीबी अध्यक्ष केवल सिंह ने जनदर्शन के माध्यम से जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर कठोर कार्यवाही की मांग की है। केवल सिंह ने बताया कि भालू विचरण की घटनाएँ आए दिन चर्चा का विषय बनी हुई हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। पूर्व में भालू द्वारा राजस्व विभाग के कर्मचारी पर हमला भी हो चुका है,जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि वनमंडलाधिकारी मनीष कश्यप की गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली के चलते आमजन की सुरक्षा और कीमती वन संपदा दोनों खतरे में हैं। इस बीच, क्षेत्रीय वनों में कीमती वृक्षों की अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी का धंधा खुलेआम संचालित हो रहा है, जिस पर रोक लगाने में विभाग नाकाम साबित हो रहा है। पार्टी की प्रमुख मांगें:लापरवाह अधिकारी को तत्काल पद से हटाकर कार्यवाही की जाए। भालू और उसके शावकों को सुरक्षित पकड़कर उपयुक्त वन क्षेत्र में शिफ्ट किया जाए।लकड़ी तस्करी और अवैध कटाई पर विशेष निगरानी रखकर नियंत्रण किया जाए। केवल सिंह ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो जनता आंदोलन की राह अपनाने को मजबूर होगी।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply