Breaking News

अंबिकापुर@कीटनाशक का सेवन किए किशोर की मौत

Share

अंबिकापुर,22 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। जशपुर जिला के बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम सेदडार में एक किशोर 500 रुपये नहीं देने पर कीटनाशक का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दिनेश्वर राम नामदेव पिता एमआर नामदेव 17 वर्ष, 17 सितम्बर को मोबाइल खरीदने के लिए रुपये कम पडऩे पर अपनी मां राजकुमारी से 500 रुपये मांग रहा था। मां जब रुपये नहीं दी तो नाराज होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। स्वजन उसे बगीचा स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए, यहां इलाज के दौरान स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए उसे 19 सितम्बर को रिफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के इलाज के दौरान 21 सितम्बर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply