अंबिकापुर,22 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती एक ऑटो चालक के जेब से 7 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पीडि़त मोहम्मद जसीन नादाब, जो बिहार के मधेपुरा का निवासी है और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी में ऑटो चलाता है,रविवार को ऑटो रिपेयरिंग के दौरान ऑटो लुढकने से वह उसमें फंस गया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई। प्राथमिक इलाज के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां पहले आईसीयू और फिर सर्जिकल वार्ड यूनिट-3 में भर्ती किया गया। सोमवार सुबह 11.30 बजे अस्पताल का एक कर्मचारी ड्रेसिंग करने आया। मरहम-पट्टी के बाद जब जसीन ने अपने कपड़े टटोले, तो जेब में रखे 7 हजार रुपये गायब थे। उसने आशंका जताई कि मरहम-पट्टी करने वाला कर्मचारी पर पैसा चोरी करने का संदेह जताया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur