अंबिकापुर,22 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। पेट्रोल पंप संचालक ने मैनेजर पर 12.50 रुपए गबन का आरोप लगाया है। संचालक ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस मैनेजर के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुदरी बाजार निवासी अरूणेन्द्र प्रताप सिंह का सकालो में कतराज फ्यूल्स नाम से पेट्रोल पंप संचालित है। वह पेट्रोल पंप की देखरेख के लिए मैनेजर राजेश कुमार गुप्ता निवासी गंगापुर को रखा था। संचालक ने 20 जून 2025 को निरीक्षण के दौरान राजेश से जब हिसाब मांगा गया तो वह करीब 12.5 लाख रुपए का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पूछताछ में उसने गबन स्वीकारते हुए जल्द राशि लौटाने का भरोसा दिलाया और बतौर गारंटी दो चेक 9 लाख और 3.5 लाख रुपये के दिए। लेकिन निर्धारित समय पर जब चेक बैंक में जमा किए गए, तो वे बाउंस हो गए। इतना ही नहीं, आरोपी 4 सितंबर 2025 को पेट्रोल पंप का महत्वपूर्ण रजिस्टर और अन्य दस्तावेज लेकर फरार हो गया। सचालक ने थाना गांधीनगर में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ 316 (4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur