Breaking News

अंबिकापुर@अंबिकापुर में बढ़ती मोबाइल चोरी सक्रिय गिरोहों से जनता परेशान साइबर अपराधों का भी खतरा

Share


अंबिकापुर,22 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। शहर और आस-पास के बाजारों में मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे न सिर्फ लोगों की निजी सुरक्षा खतरे में पड़ रही है, बल्कि साइबर अपराधों के मामलों में भी तेजी देखी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों,भीड़-भाड़ वाले बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और धार्मिक आयोजनों में मोबाइल चोरी आम हो चुकी है। अपराधियों के अलग-अलग गिरोह सक्रिय हैं जो चोरी की विभिन्न तरकीबों का इस्तेमाल कर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। सरगुजा पुलिस ने लोगों को जागरुक रहने की अपील की है। एसपी राजेश अग्रवाल न बताया कि मोबाइल सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि व्यक्ति की डिजिटल पहचान और वित्तीय जानकारी का भंडार होता है। चोरी के बाद चोर मोबाइल का इस्तेमाल केवल उसे बेचने तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उससे जुड़े साइबर अपराधों को भी अंजाम देते हैं। जेबकतरे गिरोह-ये गिरोह विशेष रूप से भीड़-भाड़ वाले इलाकों में काम करते हैं। वे बड़ी चतुराई से लोगों की जेब से मोबाइल फोन निकाल लेते हैं और भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो जाते हैं। झपटमार गिरोह – ये अपराधी बाइक या स्कूटर पर सवार होकर चलते लोगों के हाथ से मोबाइल झपटते हैं। अक्सर यह वारदात सडक किनारे या ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े लोगों के साथ होती है। नकली खरीदार गिरोह- मोबाइल दुकानों में ये अपराधी ग्राहक बनकर पहुंचते हैं और मौका मिलते ही महंगे मोबाइल लेकर भाग जाते हैं। यदि फोन लॉक नहीं है या पासवर्ड कमजोर है, तो चोर यूपीआई ऐप्स (गुगल पे, फोन पे, पेटियम) या डिजिटल वॉलेट के माध्यम से पैसे निकाल सकता है। यदि बैंकिंग ऐप्स लॉग इन स्थिति में हैं, तो चोर खातों से सीधा ट्रांसफर कर सकता है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply