Breaking News

अंबिकापुर@प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा ध्वनि और प्रकाश से सुसज्जित चैतन्य देवियों की झांकी 22 सितंबर से

Share

अंबिकापुर,21 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा ध्वनि और प्रकाश से सुसज्जित चैतन्य देवियों की झांकी 22 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन संध्या 6ः00 से बजे से रात्रि 10ः30 बजे तक नगर वासियों के दर्शनार्थ रहेगी। सरगुजा संभाग की सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर चारों और नव देवियों का आव्हान किया जाएगा वास्तव में नव का मतलब नवीन दुनिया की ओर अग्रसर होना और इस कलयुगी रूपी रात्रि में खुद को जगाने से ही और अपनी शक्तियों को जगाने से हम उस देवी स्वरूपा दुर्गा,काली,गायत्री,कात्यायिनी, चंद्रघंटा आदि माता के जैसा बन जाएंगे तथा नव जागरण अर्थात् नई जागृति या अवेयरनेस को दिखाने का एक माध्यम है नवरात्रि जिसमें व्यक्ति अपने आप को पहचानता है,अपने स्वरूप को जानने की कोशिश करता है, उस पर काम करता है और परिस्थितियों के बीच उसको यूज़ करता है और समय रहते इसे समझकर यदि अपने अंदर की शक्तियों को जागृत कर लेंगे तो निश्चित ही हम महिषासुर काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार से बच पाएंगे और ये चिज़ निरंतर अगर हमारे जीवन में आ जाए तो हम एक संपूर्ण मानव के रूप में उभर कर सामने आएंगे । इस झांकी में चैतन्य देवियां बिठाई जाएंगी जो प्रतिदिन राजयोग के अभ्यास से स्थिरचित्त,एकाग्रता,सहनशीलता, धैर्यता इत्यादि गुणों की प्रतिमूर्ति बन जाती है जिनको आप इस चैतन्य झांकी के माध्यम से देखेंगे। तो आईए इन चैतन्य देवियों के रहस्य को जाने और इन देवियों से शक्ति और वरदान प्राप्त कर अपने जीवन को सुखमय, शांतिमय,सकारात्मक और सफल बनाएं ।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply