Breaking News

अंबिकापुर@भक्ति और उत्साह के साथ माँ दुर्गा की प्रतिमा लाई गई

Share


अंबिकापुर,21 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। प्रति वर्ष की भातीं इस वर्ष भी अनोखी सोच द्वारा माँ दुर्गा पुजा का आयोजन मणिपुर दर्रीपारा में किया जाना है। आज माँ दुर्गा की प्रतिमा लेने हेतु पूरे भक्तिमय माहौल में हर्षोल्लास के साथ हज़ारों की संख्या में पूरे मोहल्लेवासी माँ दुर्गा के जयकारों के साथ शहर के मुख्य चौराहे से निकले इस वर्ष माँ दुर्गा की प्रतिमा लेने जाने में महिलाओं ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया और बड़ी तादाद शामिल होकर भक्तिमय माहौल में जाकर माँ दुर्गा की प्रतिमा को लाकर विराजा गया। जैसा कि विदित है प्रति वर्ष माँ दुर्गा पुजा का बड़ा आयोजन किया जाता है जिसमें प्रति दिन भंडारे के साथ विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है आज माँ दुर्गा की प्रतिमा लेने जाने में संस्था के सदस्य एवं माँ दुर्गा के सभी भक्तगण शामिल रहे ।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply