Breaking News

अंबिकापुर@बतौली में खेल-कूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां हुईं आयोजित

Share

अंबिकापुर,19 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मानव जीवन ज्योति दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय बतौली में ’’सेवा पखवाड़ा’’ 2025 अन्तर्गत शुक्रवार को खेल-कूद प्रतियोगिता एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बतौली की उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू गुप्ता,कुनकुरी कला सरपंच श्रीमती दीपेश्वरी पैकरा, स्थानीय जनप्रतिधि उपस्थित रहे। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री व्ही.के. उके द्वारा दिव्यांग स्कूलों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिव्यांग बच्चों के अधिकार,सुरक्षा एवं संरक्षण पर विधिक जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा पाठ्य पुस्तक ब्रेललिपि के माध्यम से पढ़कर सुनाया गया। बच्चों द्वारा सामूहिक नृत्य एवं गायन की प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा बच्चों को उनके बेहतर पढ़ाई एवं भविष्य में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी गई तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के स्टॉफ तथा समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply