Breaking News

अंबिकापुर@अंबिकापुर जनपद सीईओ के विरोध में बिफरे कर्मचारी

Share


अंबिकापुर,19 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। जनपद पंचायत अम्बिकापुर में कार्यरत सचिव, सरपंच, रोजगार सहायक एवं उप अभियंता संघों ने प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरएस सेंगर को तत्काल हटाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा लगातार पद का दुरुपयोग कर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और अनुचित कार्रवाई की जा रही है। ज्ञापन में बताया गया है कि प्रभारी सीईओ द्वारा कई सचिवों को बिना उचित कारण के निलंबित कर दिया गया है। निलंबन का कारण निर्माण कार्य में लापरवाही बताया गया, जबकि तकनीकी स्वीकृति और अभिमत देना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी होती है।
कर्मचारियों का कहना है कि जनपद सीईओ मनमानी करते हुए अधिकारियों को प्रताडि़त करते हैं और अवैध वसूली का प्रयास करते हैं। संगठनों ने आरोप लगाया है कि सेंगर की कार्यशैली तानाशाहीपूर्ण है और जनपद के कर्मचारी भय और तनाव में कार्य कर रहे हैं। सभी संबंधित संगठनों ने एकमत होकर इस संबंध में मांग की है कि जनपद सीईओ को तत्काल हटाया जाए तथा निलंबित सचिवों को सेवा में पुनः बहाल किया जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 22 सितंबर तक मांगें नहीं मानी जातीं,तो सभी संगठन काम बंद-कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे पंचायत स्तर पर विकास कार्य ठप होने की आशंका है। प्रशासन से कर्मचारियों ने मांग की है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र निर्णय लिया जाए, जिससे जनहित में चल रहे कार्यों पर असर न पड़े।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply