सूरजपुर,19 सितंबर 2025 (घटती-घटना)। शहर कांग्रेस कमेटी सूरजपुर के अध्यक्ष संजय दोसी ने जिले में शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा (क्रभ्श्व कानून) के तहत हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का अधिकार दिया गया है, लेकिन सूरजपुर जिले में इस कानून का घोर दुरुपयोग हो रहा है।
कांग्रेस कमेटी द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जिले में करीब 35 स्कूल केवल कागजों पर संचालित हो रहे हैं। वहीं कई स्कूल ऐसे पाए गए हैं जहां केवल बोर्ड लगाकर एक ही कमरे में नाममात्र की पढ़ाई कराई जा रही है। निर्धारित मानकों का पालन न करते हुए भी इन स्कूलों को शासन से हर साल लाखों-करोड़ों की राशि मिल रही है। संजय दोसी ने कहा कि फर्जी नाम दर्ज कर विद्यार्थियों की संख्या बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई जा रही है और इसी बहाने शासन की राशि का गबन किया जा रहा है। यह शिक्षा के अधिकार कानून की खुली धज्जियां उड़ाने जैसा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जिले में संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों की कड़ाई से जांच की जाए तथा फर्जी स्कूलों और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के दौरान विमलेश तिवारी,शक्ति ठाकुर,कुंदन विश्वकर्मा,सहित अन्य उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur