अंबिकापुर,18 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)।अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग स्थित लहपटरा के पास बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार आरक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरक्षक सूरजपुर ड्यूटी जाने के लिए निकला था। आरक्षक हेलमेट भी पहना था पर लेकिन दुर्घटना में सिर से निकलकर फेंका गया और सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मसत्य राम पैकरा (42) उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरना का रहने वाला था। वह सूरजपुर जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। वह घर आया था और 17 सितंबर की दोपहर बाइक से ड्यूटी जाने निकला था। रास्ते में लखनपुर थाना क्षेत्र के लहपटरा स्थित कमल फ्यूल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक यूपी 44 बीटी 0920 ने आरक्षक की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से आरक्षक बाइक समेत सडक पर जा गिरा। आरक्षक मसत्य राम पैकरा ने हेलमेट पहना हुआ था, इसक बावजूद भी उसकी जान नहीं बच पाई। ट्रक की टक्कर के बाद उसका हेलमेट निकलकर गिर गया और आरक्षक के सिर पर गंभीर चोटें आई थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur