Breaking News

अंबिकापुर@तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ससुर-दामाद की मौत

Share

अंबिकापुर,18 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत मोरन चौक के पास गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार ससुर-दामाद को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत ग्राम इंजानी निवासी संतोष पटेल 50 वर्ष व उसका ससुर गिरजा शंकर पटेल 65 वर्ष गुरुवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर वाड्रफनगर जा रहे थे। वे अंबिकापुर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर मोरन चौक से वाड्रफनगर की ओर मुड़े थे। दोनों चौक से करीब 2 किलोमीटर आगे बस्ती के पास पहुंचे ही थे कि बनारस की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक यूपी 44 एटी-0659 ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सिर के बल सडक पर जा गिरे। इससे उनका सिर फट गया और सडक खून से लाल हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इधर सूचना मिलते ही वाड्रफनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मृतकों की शिनाख्त की। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना देने के बाद ससुर-दामाद का शव वाड्रफनगर हॉस्पिटल पहुंचाया। इधर सूरजपुर जिले की चंदौरा पुलिस ने भाग रहे ट्रक चालक को वाहन समेत पकड़ लिया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply