Breaking News

अंबिकापुर@अंबिकापुर सरपंच संघ चुनाव में कांग्रेस समर्थित रामसाय मिंज की 76 मतों से हुई जीत

Share

अंबिकापुर,18 सितम्बर २०२५ (घटती-घटना)। जनपद पंचायत अंबिकापुर में हुए ब्लॉक सरपंच संघ के चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रामसाय मिंज ने भारी अंतर से जीत दर्ज की। ग्राम सरई टिकरा के सरपंच मिंज को १०१ ग्राम पंचायतों में से ९९ सरपंचों ने मतदान किया, जिसमें उन्हें ७६ मत मिले,जबकि प्रतिद्वंद्वी सोनू तिग्गा को केवल २३ वोट प्राप्त हुए। कांग्रेस का कहना है कि अंबिकापुर ब्लॉक पहले से ही जनपद पंचायत में कांग्रेस के बहुमत वाले क्षेत्रों में शामिल है। इस निर्णायक जीत ने अंबिकापुर ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीतिक पकड़ को और मजबूत किया है। जिले के दोनों जिला पंचायत क्षेत्रों में भाजपा से जुड़े प्रभावशाली नेताओं के परिजन सदस्य हैं, फिर भी कांग्रेस को पंचायत प्रतिनिधियों का जबरदस्त समर्थन मिला है। चुनाव में दो सरपंच निजी कारणों से अनुपस्थित रहे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply