Breaking News

सूरजपुर@शातीर अंतराज्जीय चोर गिरोह के मुख्य आरोपी एवं जेवर खरीदने वाले ज्वेलरी संचालक गिरफ्तार

Share

सूरजपुर,17 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। जिले की पुलिस ने चोरी की दो वारदात को अंजाम देने वाले अंतराज्जीय चोर गिरोह के मुख्य सरगना को शडडोल मध्यप्रदेश से धरदबोचा है वहीं चोरी की गई सोने-चांदी के जेवर खरीदार ज्वेलर्स संचालक को भी गिरफ्तार कर चोरी के 3 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य वस्तुओं को बरामद करने में सफलता हासिल की है। शक्तिनगर जरही निवासी प्रशांत पाण्डेय ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.07.2025 को दिन में घर को ताला बंद कर सभी सदस्य के साथ काम से बाहर गया था वापस आने पर देखा कि घर का दरवाजा का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सामान बिखरे पड़े हुए थे। घर में लगे सीसीटीव्ही फुटेज देखने पर अज्ञात तीन व्यक्तियों द्वारा घर के पीछे लगे सीसीटीव्ही कैमरा को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर घर में रखे सोना चांदी के जेवर एवं नगदी कुल कीमती करीब 3 लाख रुपए का चोरों द्वारा चोरी कर ले गए है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भटगांव में अपराध क्रमांक 98/25 धारा 331(3),305,324(4),317(2)3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के द्वारा चोरों की पतासाजी कर पकड़ने पुलिस टीम गठित कर लगाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व डीएसपी अनूप एक्का के मार्गदर्शन में थाना भटगांव पुलिस टीम के द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज एवं सायबर सेल से तकनीकी सहयोग लेते हुए आरोपियों की गहन पतासाजी की गई है। घटना स्थल से मिले महत्वपूर्ण सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा भटगांव से अनूपपुर जिला तक करीब 100 से अधिक सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया गया। जिसमें टोल नाका कोतमा के पास आरोपियों का फोटो स्पष्ट मिलने पर आसपास के थानों से अपराधिक रिकॉर्ड प्राप्त कर अवलोकन पर आरोपी शिवा सिंह नेताम पिता संतोष सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चंदनिया थाना कोतवाली शहडोल मध्यप्रदेश के साथ अन्य दो व्यक्ति के शामिल होने की पुष्टि हुई। विवेचना की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आरोपी शिवा सिंह नेताम एवं अन्य दो आरोपियों की खोजबीन तकनीकी सहयोग एवं मुखबीर लगा कर किया जा रहा था जो दिनांक 16.09.25 को पतासाजी के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी शिवा सिंह नेताम शहडोल मुख्य मार्ग ग्राम कंचनपुर दावत रेस्टोरेंट के पास देखा गया है सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ पर उसने बताया कि वर्ष 2018 से मोटर सायकल से नंबर प्लेट निकाल कर, हेलमेट पहनकर,चेहरा को कपड़ा से बांध कर अपनी पहचान छुपाकर सुने घरों में दिन के 11 बजे से 4 बजे के मध्य कालोनियों में घुम कर बंद घरों का रेकी कर पीछे के दरवाजा को सब्बल,कटर मशीन एवं अन्य सामानों से घरों का दरवाजा तोड़ कर नगदी एवं सोने चांदी के जेवरात चोरी करते हैं जो दिनांक 09/07/2025 को अपने जीजा व अन्य 1 व्यक्ति के साथ मोटर सायकल से जरही के एसईसीएल कमरा नंबर बी टाइप 01 में रेकी कर बंद घर होने से पीछे के सीसीटीवी कैमरा एवं दरवाजा को तोड़कर घुसकर नगदी 35 हजार रुपए एवं सोने चांदी के जेवर चोरी कर वापस अपने घर उसी दिन शाम को पहुंचकर यह, इसका जीजा व 1 अन्य व्यक्ति बराबर-बराबर हिस्सा बंटवारा किए, इसे हिस्से में मिले सोने चांदी को पाली के दीप ज्वेलर्स में बिक्री करना बताया। पूछताछ के क्रम में यह भी बताया कि इससे पूर्व अक्टूबर 2024 में भी अपने अपाचे मोटर सायकल में भटगांव एसईसीएल के मकान नंबर सी-17 में भी अपने 1 साथी निवासी अमलाई एवं भाई के साथ पीछे के दरवाजा को कटर मशीन से काट कर घर में घुस कर नगदी 50 हज़ार एवं सोने चांदी के जेवरात अंगूठी, लॉकेट, हार, कंगन एवं अन्य समानों को चोरी किए थे।
इस मामले में प्रार्थी दिनेश कुमार पिता स्व रामगोविन्द निवासी सी टाईप-17 भटगांव के द्वारा दिनांक 20.10.2024 को थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर थाना भटगांव में अपराध क्रमांक 136/24 धारा 305,331 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था जिसकी विवेचना भी जारी थी। चोरी में मिले सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम की आपस में बराबर हिस्सा में बंटवारा कर लिए थे। हिस्से में मिले सोने चांदी को पाली स्थित दीप ज्वेलर्स में एवं घर में छिपा कर रखे समानों को बरामद कराया है। मामले में दीप ज्वेलर्स संचालक आरोपी रामचरित्र सोनी को भी पकड़ा गया। अन्य 4 आरोपी फरार है। दोनों प्रकरणों में चोरी गए मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त आला जरब भी जप्त किया गया है। फरार आरोपियों को पता तलाश सरगर्मी से जारी है। आरोपी शिवा सिंह एवं इसके अन्य साथियों के विरुद्ध थाना अनूपपुर, शहडोल, जयसिंग नगर, अमलाई, चचाई, थाना दर्री जिला कोरबा में कई चोरी नकबजनी के अपराध दर्ज हैं। कई बार जेल जा चुके है। कई थानों में स्थाई वॉरंट जारी है। उक्त आरोपी आदतन संगठित होकर काफ़ी शातिराना अंदाज में अपराध को अंजाम देते हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply