Breaking News

अंबिकापुर@भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर में पूजा हवन में शामिल होने उमड़े लोग

Share

अंबिकापुर,17 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। मैरिन ड्राइव तालाब के पास स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर में 17 सितम्बर को सार्वजनिक श्री विश्वकर्मा पूजन समारोह भक्तिभाव से मनाया गया। श्री विश्वकर्मा सेवा समिति द्वारा पूजा के लिए भव्य तैयारियां की गई थी। भगवान श्री विश्वकर्मा की जयकार से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा था। श्री विश्वकर्मा सेवा समिति के अध्यक्ष जय सियाराम विश्वकर्मा के नेतृत्व में मंगलवार,से ही पूजन कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत हो गई थी। इसी क्रम में शुरू अखंड रामायण पाठ का समापन बुधवार को दिन में 11 बजे हुआ। इसके बाद श्री विश्वकर्मा चालीसा के पाठ का वाचन किया गया। दोपहर 12 बजे से शुरू श्री विश्वकर्मा पूजा और हवन,आरती में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके बाद प्रसाद वितरण व भंडारा का आयोजन किया गया। संध्या 7 बजे पुन: महाआरती हुई,जिसमें सपरिवार लोग शामिल हुए। मंदिर के बाहर वाहनों की लाइन पूजा करवाने के लिए लगी थी। 18 सितम्बर, को दोपहर 2 बजे से कीर्तन मंडली के साथ भगवान श्री विश्वकर्मा की शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से निकलेगी, इसका समापन शंकरघाट में होगा। पूजन कार्यक्रम में नंदु विश्वकर्मा, रामाधार विश्वकर्मा, विरेन्द्र विश्वकर्मा,राजेश विश्वकर्मा, नवलकिशोर शर्मा,निर्मल शर्मा, लवकुश शर्मा, शेषनाथ शर्मा, व्यास विश्वकर्मा,उपेन्द्र विश्वकर्मा,रविन्द्र विश्वकर्मा, उदय विश्वकर्मा,अखिलेश विश्वकर्मा,जितेन्द्र शर्मा,अमर शर्मा,चुनमुन शर्मा,मिंटु शर्मा, मंजय शर्मा,संतोष विश्वकर्मा, लक्ष्मण विश्वकर्मा,गणेश विश्वकर्मा,रामजी विश्वकर्मा, महेन्द्र विश्वकर्मा,अशोक विश्वकर्मा,श्रवण शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply