Breaking News

खड़गवां@नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर हो रहे हैं कई सवाल खड़े

Share

खड़गवां,16 सितंबर 2025 (घटती-घटना)। खड़गवां की बहुत ही प्रशिक्षित मांग खड़गवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जो कैबिनेट मंत्री जी के द्वारा क्षेत्र की मांग को पूरा किया और नवीन भवन की अनुमति प्रदान कर भूमिपूजन कर निर्माण कार्य भी ठेकेदार के माध्यम से शुरू हो गया है इस निर्माण कार्य में सामुदायिक स्वास्थ्य भवन की गुणवत्ता को लेकर मुख्यालय और गांव एवं क्षेत्र के मजदूरों एवं मिस्त्रीओ के द्वारा बताया जा रहा है कि भवन का निर्माण कार्य जिस मापदंडों पर किया जाना है वो तो नहीं किया जा रहा है भवन की मजबूरी पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य भवन के डोर लेवल पर डोर बीम की ढलाई की गई है उस कांक्रीट की ढलाई में छड़ का उपयोग नहीं किया गया है। भवन के डोर लेवल की ढलाई में जहां पर गेट खिड़की है सिर्फ वहां पर छड़ का उपयोग किया गया है जबकि डोर बीम में पूरे भवन की दीवार में छड़ लगाकर ढलाई किया जाना होता है? स्थानीय मजदूरों एवं मिस्त्रीओ के द्वारा सामाजिक भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विरोध किया जाता है तो उन्हें काम से हटा दिया जाता है। जिससे भवन की गुणवत्ता में पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार किया जा सके। स्थानीय मिस्त्रीओ एवं मजदूरों को काम में नहीं रखा जा रहा है। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य भवन क्षेत्र में काम चल रहा है और मजदूरों एवं मिस्त्रीओ को ठेकेदार काम पर नहीं रख रहा है। जिससे क्षेत्र में बेरोज़गारी बढ रही है। स्थानीय मिस्त्री एवं मजदूरों के द्वारा स्पष्ट जानकारी दी है कि भवन में ईंट की जोड़ाई का मसाला 32 तगाड़ी रेता और एक बोरी सीमेंट से भवन की ईंट जोड़ाई का कार्य किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी देते हैं गोलमोल जवाब इनके जवाब से ऐसा लगता है कि ये ठेकेदार के लाभ के लिए शासन का कार्य कर रहे हैं?


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply