Breaking News

सनावाल@पुलिस ने मजदूरी के रूपये न मिलने से राजमिस्त्री आत्महत्या मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार भेजा जेल

Share

सनावाल,16 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक राजमिस्त्री ने मजदूरी न मिलने व मजदूरी मांगने पर धमकी मिलने के कारण फांसी लगाकर आत्म हत्या थी। उक्त मामले में सनावल पुलिस ने मर्ग कायम कर, अपराध क्रमांक 33/2025 धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की जांच पंचनामा कार्यवाही किया गया एवं मृतक का पीएम सीएचसी रामानुजगंज से कराया गया । जिसमें मृतक की मृत्यु फांसी लगाने एवं दम घुटने से मृत्यु होना बताया गया है। पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लिया गया,जांच में पाया कि मृतक जय गोविंद मानिकपुरी को ग्राम सुंदरी का ठेकेदार रामचंद्र मानिकपुरी 2 वर्ष से मजदूरी कराने ग्राम महोवा झांसी उत्तर प्रदेश ले गया था, और मृतक से राजमिस्त्री का कार्य करा रहा था, मृतक जय गोविंद मानिकपुरी का मजदूरी का पैसा रामचंद्र मानिकपुरी के पास 100000 (एक लाख रुपए) हो रहा था, मृतक के द्वारा अपना मजदूरी का पैसा आरोप से मांगने पर आरोपी रामचंद्र कोके द्वारा बोला गया कि मैं तुम्हारा मजदूरी का पूरा पैसा दे चुका हूं मेरे पास कोई पैसा देने के लिए नहीं बचा है। यह बोलकर आरोपी ने पैसा ना देकर मृतक को डांट कर वहां से भगा दिया था। दिनांक 30.7.2025 को मृतक जय गोविंद मानिकपुरी अपने भाई विनय मानिकपुरी के घर ग्राम नकवा से उसके मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स नंबर क्क 64 ्र्य 6234 को लेकर घर आ रहा था जो ग्राम कोंगा के पास रामचंद्र के लेवर मजदूर असरफी लोगों के द्वारा मृतक को रोक लिए और बोले कि तुम्हारा रिश्तेदार रामचंद्र हम लोगों का मजदूरी का पैसा नहीं दिया है मजदूरी का पैसा दिलवा दो तब तुमको जाने देंगे तब मृतक असरफी के मोबाइल में रामचंद्र मानिकपुरी के पास फोन कर बोला कि आप असरफी लोगों का मजदूरी का पैसा दे दो तब उतने में रामचंद्र मानिकपुरी असरफी लोगों को बोला कि तुम लोगों का मजदूरी का पैसा जय गोविंद मानिकपुरी देगा नहीं देगा तो उसकी मोटरसाइकिल को अपने पास रख लो बोलने पर वे लोग मृतक के मोटरसाइकिल को छीन कर अपने पास रख लिए तब मृतक पैदल अपने घर चला गया था कि मृतक रामचंद्र के पिता रामशरण के पास जाकर बोला कि आप अपने लड़का रामचंद्र के पास फोन लगाकर ग्राम कोंगा के लेवर मजदूर का पैसा देने के लिए बोल दो बोलने पर वह भी झगड़ा विवाद करने लगा। आरोपी ने मृतक के घर जाकर धमकी दी थी। दिनांक 31.07.2025 के 10- 11 बजे दिन को रामशरण मानिकपुरी मृतक के घर जाकर उसे धमकी दिया कि आज तुम अपना जितना सेवा करना होगा उतना सेवा करा लो आज तुझे मरवा कर फेंकवा दूंगा बोलकर धमकी देकर अपने घर चला गया था जिससे मृतक काफी डरा सहमा था जो मृतक जय गोविंद मानिकपुरी का मजदूरी का पैसा उसका ठेकेदार रामचंद्र मानिकपुरी के द्वारा नहीं देने तथा रामचंद्र मानिकपुरी के द्वारा ग्राम कोंगा के अपने लेवर मजदूर असरफी लोगों को बोला कि तुम्हारा लेवर मजदूरी का पैसा जय गोविंद मानिकपुरी देगा नहीं देगा तो उसकी मोटरसाइकिल को रख लेना बोलने पर उसके मोटरसाइकिल को असरफी लोगों के द्वारा लूट कर अपने पास रख लेने मोटरसाइकिल को मांगने पर न देकर रामचंद्र मानिकपुरी,रामशरण मानिकपुरी, असरफी लोगों के द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने से तंग आकर दिनांक 31.7.2025 के 8ः00 बजे रात से दिनांक 1.8.2025 के 11ः00 बजे दिन के मध्य मृतक अपने घर अंदर प्लास्टिक रस्सी से गले में फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाया गया जो अपराध धारा 108,309 (2),3(5)भारतीय न्याय संहिता का अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण एवं प्रार्थी का कथन व गवाहों का कथन लिया गया प्रकरण के आरोपियों रामचंद्र मानिकपुरी पिता रामशरण मानिकपुरी उम्र 32 वर्ष रामशरण मानिकपुरी पिता स्वर्गीय रामदेव उम्र 65 वर्ष साकीन सुंदरी चौकी अमवार थाना दुद्धी जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश को दिनांक 16. 9.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply