Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अंबिकापुर@सरकार की सद्बुद्धि के लिए एनएचएम कर्मियों की चुनरी यात्रा निकाल महामाया मंदिर में की पूजा-अर्चना

Share


अंबिकापुर,09 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। नियमितीकरण समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 23 दिनों से धरने पर बैठे कर्मचारियों ने मंगलवार को एक अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने 240 फीट लंबी चुनरी यात्रा निकाली, जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई महामाया मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचकर एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना की और दीप जलाए। साथ ही दीपों की मदद से मंदिर प्रांगण में एनएचएम और नियमितीकरण शब्द भी उकेरे गए। यह सांकेतिक प्रदर्शन सरकार को चेताने और संवेदनशील मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से किया गया। इससे पहले सोमवार को जिले के 500 से अधिक एनएचएम कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इस्तीफा सौंप दिया था।


Share

Check Also

रायपुर@108 दिनों में लाखों जिंदगियों की उम्मीद बनी ‘108 संजीवनी एक्सप्रेस’

Share नई एम्बुलेंस सेवा ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को दी नई रफ्तार,हजारों मरीजों को समय …

Leave a Reply