अंबिकापुर,09 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के दूर्ग कार्यालय मेंआहुत बैठक में सर्व सहमति से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव जी द्वारा गोधनपुर वार्ड क्रमांक-5 अम्बिकापुर, जिला सरगुजा के निवासी जो सर्व समाज के प्रति समर्पण और निष्ठा से कार्य करने एवं प्रत्येक क्षेत्र में समाजसेवा करने वाले,क्रांतिकारी,जुझारू एवं लोकप्रिय ऊर्जावान युवा साथी श्री आनंद यादव जी को संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। आप छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ीया के प्रति समर्पण भाव से सर्व समाज के हित में निष्ठापूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। इनकी नियुक्ति होने पर सर्व समाज में हर्ष व्याप्त है। नियुक्त होने के उपरांत आनंद यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन एवं सर्व समाज के हितों के लिए पूर्ण समर्पण व निष्ठा पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करूंगा। सभी के दुःख-सुख में सहभागी रहूंगा। इस दायित्व के लिए में संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं। उक्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संत कुमार केसकर,महामंत्री लखनलाल साहू,कोषाध्यक्ष जीवन सिन्हा, प्रांताध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के भानु प्रताप यादव उपस्थित थे। सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur