Breaking News

अंबिकापुर@बर्खास्तगी के विरोध में एनएचएम कर्मियों का सामूहिक त्यागपत्र

Share

अंबिकापुर,08 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने 25 साथियों की बर्खास्तगी के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज कर दिया है। सोमवार को अंबिकापुर सहित छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के एनएचएम कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को सामूहिक त्यागपत्र सौंपा। सरगुजा जिले के 500 से अधिक कर्मचारियों ने इस आंदोलन में भाग लेते हुए अपना इस्तीफा सौंपा और हड़ताल को समर्थन दिया।
एनएचएम संघ की जिलाध्यक्ष शिल्पी राय ने बताया कि सरकार ने 25 कर्मियों को बिना कारण बर्खास्त कर दिया,जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। इसी के विरोध में 22 दिनों से राज्यभर में हड़ताल जारी है। अब तक 16 हजार से अधिक एनएचएम कर्मचारी इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक बर्खास्तगी वापस नहीं ली जाती और कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं सिविल सर्जन डॉ. जेके रेलवानी ने बताया कि ये कर्मचारी 18 अगस्त से हड़ताल पर हैं। शासन द्वारा बार-बार ड्यूटी पर लौटने की अपील की गई,क्योंकि स्वास्थ्य विभाग का कार्य अत्यंत संवेदनशील है। इसके बावजूद कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। आज दिए गए सामूहिक इस्तीफे की जानकारी शासन को भेजी जाएगी। हड़ताल के चलते शासकीय अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं, जिससे आमजन को काफी परेशानी हो रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply