Breaking News

सूरजपुर@मंत्री प्रतिनिधि पति नहीं, इस बार स्वयं मंत्री पहुंची जनता के बीच

Share


दैनिक घटती घटना खबर का असर

-ओंकार पाण्डेय-
सूरजपुर,08 सितंबर 2025 (घटती-घटना)। दैनिक घटती घटना की खबर का असर फिर एक बार देखने को मिला है,मंत्री की जगह मंत्री पति जो हैं मंत्री के प्रतिनिधि कर रहे हैं घोषणा शीर्षक के साथ प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश की महिला बाल विकास विभाग की मंत्री एवं भटगांव विधानसभा की विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ग्राम गंगोटी,शिवप्रसादनगर सहित कई अन्य ग्रामों को राष्ट्रीय राज्यमार्ग से जोड़ने वाले पुल के टूट जाने के दो महीने बाद पहली बार मौके पर पहुंची जहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और वैकल्पिक मार्ग निर्माण की प्रगति की जानकारी ली।
बता दें कि महिला बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के गृह विधानसभा के एक बड़े क्षेत्र को राष्ट्रीय राज्यमार्ग से जोड़ने वाला पुल दो महीने पहले धराशाई हो गया था और एक बड़े क्षेत्र का संपर्क सीधे तौर पर मुख्य मार्ग से टूट गया था और जिसके बाद बड़े क्षेत्र के ग्रामीण 20 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करने मजबूर थे और वह इस समस्या से निजात का इंतजार कर रहे थे। जब ग्रामीणों को मदद की उम्मीद टूटती नजर आई अपने जनप्रतिनिधियों का उन्हें साथ मिलता नजर नहीं आया तब ग्रामीणों ने खुद से वैकल्पिक मार्ग के निर्माण का निर्णय लिया और जब यह सूचना मंत्री के खास लोगों तक पहुंची तब मंत्री प्रतिनिधि साथ ही उनके पति ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और वैकल्पिक मार्ग निर्माण के लिए सहयोग की घोषणा की। मंत्री प्रतिनिधि साथ ही उनके पति की घोषणा के बाद ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा होती सुनी गई कि मंत्री की जगह उनके पति जो उनके प्रतिनिधि हैं वह घोषणा कर रहे हैं क्या ऐसा करना घोषणा करना उचित है। वैसे ऐसी चर्चा पर ही दैनिक घटती घटना ने समाचार का प्रकाशन किया था और यह प्रश्न उठाया था कि क्या एक जनप्रतिनिधि इतना व्यस्त हो सकता है कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र से ही दूर हो जाए जबकि निर्वाचन क्षेत्र में लोग किसी आपदा या किसी कारणवश परेशान हैं। वैसे खबर प्रकाशन के बाद ही सही मंत्री ने अपनी जिम्मेदारी समझी और उन्होंने मौके पर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और सहयोग सहित जल्द पुल निर्माण की घोषणा की। मंत्री के खुद क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच पहुंचने से ग्रामीणों को भी यह विश्वास हुआ है कि उनकी समस्या अब निराकृत होगी और वह जल्द ही वैकल्पिक मार्ग सुविधा प्राप्त कर पाएंगे वहीं उन्हें नए पुल की भी सौगात जल्द मिल सकेगी।

मंडल अध्यक्ष सुनील साहू मंत्री या मंत्री के पति के पहुंचने पर ही क्यों दिखते हैं…
मंत्री या मंत्री के उनके प्रतिनिधि पति जैसे ही कहीं पहुंचते हैं वहां मंडल अध्यक्ष सुनील साहू वहां जरूर नजर आते हैं। बताया जाता है कि जनता से दूर रहने वाले मंडल अध्यक्ष मंत्री और उनके पति के कहीं पहुंचने के साथ ही उस जगह पहुंच जाते हैं। यह बात लोगों को काफी अजीब लगती है और इसे लोग मंत्री का करीबी होने के तौर और जाहिर करने का एक उपाय मानते हैं। जब मंत्री पति पहुंचे थे पुल निरीक्षण के लिए और जब मंत्री खुद पहुंची दोनों ही बार मंडल अध्यक्ष सुनील साहू नजर आए जबकि अन्य मौके पर वह नदारद रहते हैं।


दो महीने के इंतजार के बाद मंत्री के दर्शन कर सके पुल टूटने के कारण प्रभावित होने वाले ग्रामीण
प्रदेश की महिला बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के गृह विधानसभा का एक पुल दो महीने पहले बरसात के प्रथम चरण में ही टूट गया था धराशाई हो गया था,पुल टूटने के बाद से ही बड़े क्षेत्र के ग्रामीण 20 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर गंतव्य तक पहुंच पा रहे थे और उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस बीच ग्रामीणों की समस्या से अवगत होने उनके द्वारा ही चुनी गई विधायक सरकार में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े नहीं पहुंच सकीं थीं जिससे ग्रामीण निराश थे,ग्रामीणों की निराशा भांपकर जो नाराजगी में तब्दील हो सकती थी मंत्री ने दो महीने बाद ग्रामीणों से मिलने का समय निकाला और उनके बीच पहुंची, ग्रामीणों को अपनी विधायक के उनके बीच पहुंचने के बाद प्रसन्न देखा गया बताया जाता है कि उन्हें अब अपनी समस्या से निजात की उम्मीद जगी है जो टूट चुकी थी।


मंत्री पति उनके प्रतिनिधि पहले पहुंचकर कर चुके थे घोषणा,मंत्री खुद दें आश्वासन ग्रामीणों की थी मांग
इसके पूर्व जब पुल टूटने और संपर्क मार्ग से कटने के कारण ग्रामीण परेशान थे उनकी समस्याओं को जानने उनके बीच कोई नहीं पहुंचा था, हाल में ही मंत्री पति उनके प्रतिनिधि तब ग्रामीणों के बीच पहुंचे थे जब उन्हें पता चला था कि ग्रामीण खुद से ही वैकल्पिक मार्ग निर्माण का निर्णय ले रहे हैं, आनन फानन में मंत्री पति उनके प्रतिनिधि ग्रामीणों के बीच पहुंचे थे और उन्होंने घोषणा कुछ की थी,मंत्री पति उनके प्रतिनिधि की घोषणा से ग्रामीण आश्वस्त नहीं थे और उन्हें सीधे मंत्री से आश्वासन की उम्मीद थी और जब यह बात मंत्री तक पहुंची दो महीने बाद मंत्री खुद ग्रामीणों के बीच पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर उन्होंने ग्रामीणों को जल्द समस्या से निजात दिलाने का वादा किया। मंत्री जब खुद ग्रामीणों के बीच पहुंची ग्रामीणों को आश्वस्त पाया गया और ग्रामीणों के बीच यह चर्चा भी सुनी गई कि काश मंत्री जी पहले आई होती जल्द उन्हें समस्या से निजात मिल सका होता।

क्या तस्वीरों में मंत्री या मंत्री के पति के साथ खुद को दिखाकर मंडल अध्यक्ष यह बताना चाहते हैं कि वही हैं खास?
मंत्री और उनके पति के किसी भी जगह आगमन को लेकर सबसे सक्रिय कोई व्यक्ति नजर आता है तो वह मंडल अध्यक्ष सुनील साहू हैं, ऐसे समय मंत्री या उनके पति के आगे पीछे घूमकर उनके पास खड़े होकर वह लगातार तस्वीरों में शामिल रहना चाहते हैं,अब सवाल यह है कि क्या वह यह जतलाने का प्रयास करते हैं कि वह ही सबसे खास हैं?


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply