Breaking News

कोरिया@एक पेड़ मां के नाम” थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजनएक पेड़ मां के नाम” थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

Share

केंद्र सरकार की अभिनव पहल है “एक पेड़ मां के नाम पर”
चित्रकला के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास

कोरिया 07 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। मेरा युवा भारत कोरिया युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में सौरभ कुमार निषाद जिला युवा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुंठपुर में एक पेड़ मां के नाम थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता उपरांत प्रथम स्थान पर अनुज कुमार राजवाडे, द्वितीय स्थान पर अपर्णा सिंह, तृतीय स्थान पर शमा परवीन रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य डॉक्टर एमसी हिमधर, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई जयश्री प्रजापति, पुरुष इकाई से अनुराधा कुजूर, योगेश शाह, इम्तियाज अली पुष्पराज सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मेरा युवा भारत कोरिया के एमटीएस राजीव साहू ने किया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply