Breaking News

कोरिया@विधायक प्रतिनिधि संपत कुशवाहा का निधन

Share

कोरिया 07 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। कोरिया जिले के बैकुंठपुर विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम करहीयाखांड निवासी संपत कुशवाहा का 5 सितंबर सुबह निधन हो गया। संपत कुशवाहा भाजपा से जुड़े थे और वह वर्तमान में बैकुंठपुर विधायक की तरफ से जीवनदीप समिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना में सदस्य नियुक्त किए गए थे। संपत कुशवाहा के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि देते नजर आए। 5 सितंबर को ही ग्राम में उनका अंतिम संस्कार किया गया और बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply