Breaking News

अंबिकापुर@भैंस द्वारा फसल चरा देने की बात पर टांगी से हमला,5 आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,06 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। भैंस द्वारा फसल चरा देने की बात को लेकर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक व्यक्ति की बेदम पिटाई कर दी और टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। मामले में लुण्ड्रा पुलिस ने 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार ओमनारायण यादव लुण्ड्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह 5 सितंबर की शाम को ग्राम बरौली की ओर से भैंस चराकर वापस लौट रहा था। रास्ते में सुनिल, सलीम, अखलेश, प्रमोद, फुलचन्द, विनोद, पारसनाथ लाठी डंडे से लैस होकर कहने लगे की तुम अपने भैस को हमारे गांव तरफ क्यों चराने आते हो और फसल चरावा देते हो। इस बात को लेकर उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे।
इस दौरान ओमनारायण अपने हाथ में टांगी पकड़ा था। आरोपियों द्वारा मारपीट किए जने के क्रम में उसके हाथ से टांगी जमीन पर गिर गया। इस दौरान प्रमोद टांगी उठाकर उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे अमरनारायण मौके पर बेहोश हो गया। इसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर घर लाए और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। अमररनारायण की रिपोर्ट पर लुण्ड्रा पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार उम्र 38, सुनील उम्र 29 वर्ष, प्रमोद मरावी उम्र 35 वर्ष, पारसनाथ उम्र 45 वर्ष, व अखलेश उम्र 18 वर्ष सभी निवासी ग्राम बरौली थाना लुण्ड्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा धारा 296, 351(3),115(2), 119(2),119(3),109 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply