Breaking News

अंबिकापुर@सतीपारा व रेवापुर की टीम ने जीते मैच

Share


अंबिकापुर,06 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे संभाग स्तरीय फुटबाल मैच में शनिवार को पूर्व खिलाड़ी स्वर्गीय संकल्प वर्मा के निधन पर जिला फूटबाल संघ सरगुजा द्वारा दो मिनट का मौन रख उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद खेल की शुरूआत हुई। प्रथम मैच एफसी सतीपारा विरुद्ध सेंट जॉन स्कूल अंबिकापुर के मध्य खेला गया। जिसमें दोनों टीमों ने प्रथम हाफ में अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे के ऊपर गोल मारने के लिए हावी रहे, लेकिन मध्यांतर तक गोल नहीं कर सके। दूसरे हाफ में भी दोनों टीम एक दूसरे हाफ में भी खेल के अंतिम समय तक कोई गोल नहीं कर सके। अंत में ट्राई ब्रेकर सतीपारा की टीम ने 4-1 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच घघरी विरुद्ध फुटबाल क्लब रेवापुर के मध्य खेला गया। रेवापुर के खिलाडिय़ों ने अंतिम समय में एक गोल कर 1-0 से मैच जीत ली। वहीं रविवार को प्रथम मैच एफसी मुक्तिपारा विरुद्ध न्यू क्लब जामदोहर तथा दूसरा मैच एफसी करई विरुद्ध सैनिक स्कूल अंबिकापुर के मध्य खेला जायेगा।


Share

Check Also

बलरामपुर@हाथी के हमले में पति-पत्नी की मौत, ग्रामीणों में भय का माहौल

Share बलरामपुर,09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला …

Leave a Reply