Breaking News

मनेंद्रगढ़@सेवा का उत्सव,समाज उत्थान का संकल्प,भाजपा जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में कार्यशाला आज

Share

-राजन पाण्डेय-
मनेंद्रगढ़,06 सितंबर 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा हमेशा से अपने संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा और समाज कल्याण की परंपरा को मजबूत करती आई है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में “सेवा पखवाड़ा” मनाया जाएगा। इसी उद्देश्य को लेकर भाजपा जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर संगठन द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आगामी रविवार, 7 सितंबर को दोपहर 1 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, मनेन्द्रगढ़ (कोर्ट के पीछे) में किया जा रहा है। कार्यक्रम में रहेगी विशेष उपस्थिति-इस कार्यशाला में प्रभारी मुख्य अतिथि शिवनाथ यादव तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में जिलेभर से पदाधिकारियों, पूर्व जिलाध्यक्षों, मोर्चा और मंडल पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ संयोजकों, सेवा पखवाड़ा टोली के सदस्यों तथा नगर निगम, नगरीय निकाय, जिला पंचायत और जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
सेवा पखवाड़ा क्यों है विशेष?
सेवा पखवाड़ा केवल राजनीतिक आयोजन नहीं,बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का सामूहिक अभियान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाने की परंपरा रही है, जिसे इस बार दो सप्ताह तक विस्तार दिया गया है। इस अवधि में भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुँच कर सेवा कार्य करेंगे।
जिम्मेदारी और अपेक्षित उपस्थिति
सेवा पखवाड़ा के संचालन हेतु जिले और मंडल स्तर पर टोली का गठन किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश व जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष/महामंत्री, मोर्चा पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, महापौर, सभापति, पार्षद, नगरीय निकाय व पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्य कार्यशाला में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले ने कहा-सेवा पखवाड़ा समाज उत्थान और जनकल्याण का उत्सव है। हमें गर्व है कि भाजपा कार्यकर्ता राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर देश और समाज की अपेक्षाओं पर खरे उतर रहे हैं। हर कार्यकर्ता को संकल्प लेना चाहिए कि सेवा ही हमारा संगठन है। जिला महामंत्री द्वारिका जायसवाल एवं आशीष मजुमदार ने कहा कि कार्यशाला जिले में सेवा पखवाड़ा की तैयारी को गति देगी। वहीं कार्यालय प्रभारी रमेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप देने की अपील की है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply