Breaking News

अंबिकापुर@जिम में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने किया घिनौनी हरकत,गिरफ्तारी जल्द

Share


अंबिकापुर,05 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा में एक बर्ख¸ास्त आरक्षक के खिलाफ युवती से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि जिम में आरोपी आरक्षक उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। दरअसल सीनू फिरदौसी पूर्व में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर कार्यरत थे,मगर उनके अनैतिक कार्यों के कारण ही उन्हें पूर्व एसपी ने सेवा से बर्ख¸ास्त कर दिया था। वर्तमान में एक युवती ने गांधीनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सीनू फिरदौसी जिम करने जा रही युवती को जिम में ही अश्लील इशारे करता था। साथ ही युवती ने आरोपी आरक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। पीडि़ता की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने सीनू फिरदौसी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply