Breaking News

अंबिकापुर@गणेश विसर्जन के दौरान जशपुर में हुए हादसे में घायल एक और की मौत

Share

अंबिकापुर,04 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। जशपुर जिले के ग्राम जुरुडांड में गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा के दौरान अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से घायल एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद मृतकों की संख्या बढकर 4 हो गई है। जानकारी के अनुसार बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम जुरूडांड में 2 सितम्बर को भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए काफी संख्या में लोग निकले थे। रात करीब 9.30 से 9.45 बजे के बीच कुनकुरी रोड से बगीचा मुख्य मार्ग में गणेश की प्रतिमा को छोटा हाथी वाहन में लेकर आ रहे थे, पीछे से डीजे बाजा के साथ गाड़ी आ रही थी। इसी दौरान बगीचा की ओर से आ रही बेकाबू बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 15 सीआर 1429 के साथ चालक सुखसागर पिता चंद्रशेखर निवासी कुदमुरा पतराटोली, शराब के नशे में तेज रफ्तार में आया और भीड़ को रौंद दिया, जिसमें मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई, और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना में घायल लोगों को बगीचा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था।


Share

Check Also

छत्तीसगढ़@CGPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के नियम बदले, 11 साल बाद आया बड़ा संशोधन

Share छत्तीसगढ़,09 जून 2026। के सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे …

Leave a Reply