Breaking News

अंबिकापुर@गांव के पंच सहित अन्य लोगों पर जानलेवा हमला,5 गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,04 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। हत्या के प्रयास के मामले में धौरपुर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार मोहन तिर्की ग्राम रघुपुर थाना धौरपुर का रहने वाला है। वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बुधवार को अपने बाड़ी में टमाटर टेना गाड़ रहा था। तभी गांव के गणेश यादव वहां आकर बोला कि तुम लोग रास्ता पार होने नहीं देते हो मैं भी पार नहीं होने दूंगा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। तभी गांव के पंच कृष्णा सिंह व राजेश कुजूर पहुंचे और दोनों पक्षो को समझाया। बातचीत शांत होने के बाद कुष्णा व राजेश नदी तरफ चले गए। बाद पंच कृष्णा व राजेश के नाला तरफ से आते समय रायेश्याम यादव,विजयशंकर यादव,दयाशंकर यादव, श्रवण यादव, कपिल व सुदर्शन सभी एक राय होकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से डण्डा से प्राण घातक हमला कर कृष्णा व राजेश को मारपीट किया। हल्ला सुनकर मोहन तिर्की छुड़ाने गया तो उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(3),115(2),119(1),119(2),119(3),109(1) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राधेश्यान यादव उम्र 55 वर्ष, दयाशंकर यादव उम्र 27 वर्ष, श्रवण यादव 30 वर्ष, कपिल देव उम्र 55 वर्ष, सुदर्शन बारिक उर्फ मोटू उम्र 27 वर्ष शामिल है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply