Breaking News

रघुनाथनगर@रघुनाथनगर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी का किया पर्दाफाश

Share

आरोपी ने पैसे के लेन-देन को लेकर दिया था घटना को अंजाम

रघुनाथनगर,04 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अंधे कत्ल की गुत्थी का किया पर्दाफाश जिसमे बताया कि आरोपी ने पैसे की लेन-देन की बात को लेकर मृतक पर चाकू से वार कर,गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी सियाचंद वैश्य पिता स्वर्गीय राम केवल उम्र 43 साल निवासी भाव खंड थाना माडा जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश का रहने वाला है। दिनांक 30.8.2025 को शाम 4ः00 बजे पुलिस चौकी बलंगी थाना रघुनाथ नगर में फोन से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम चपोता रेंड नदी के किनारे पानी में एक अज्ञात आदमी का शव पड़ा हुआ है और नदी के मेढ़ के ऊपर करीब 50 मीटर दूर एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर क्रमांक एमपी 66 एमडी 8406 पड़ी हुई है। सूचना पर थाना प्रभारी रघुनाथनगर के द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को हालत से अवगत कराकर घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंचकर गाड़ी नंबर एमपी 66 एमडी 8406 का डिटेल लेने पश्चात उक्त वाहन ग्राम पंडरी थाना माडा जिला सिंगरौली के शिवराज सिंह का होना पाया. तत्पश्चात मृतक के शव पुलिस के द्वारा पहचान कराई जाने पर मृतक का नाम शिवराज सिंह पिता जमुना सिंह 45 साल ग्राम पंडरी का होना पाया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर पहचान की पुष्टि की गई. पुलिस के द्वारा शव के आसपास के स्थल का मौका मुआयना किये जाने पर घटनास्थल पर शव को घसीटने व करीब 50 मीटर दूर नदी के मेढ़ पर संघर्ष के निशान एवं टूटे हुए चाकू का हत्था, और मृतक का बाइक मिला जिससे पुलिस और परिजनों को मृतक के हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने मौके पर बिना नंबरी मर्ग इंटिमेशन संध्यास्पद हत्या के संबंधी कायम कर जाँच पंचनामा करवाई किया गया। तत्पश्चात प्रकरण में पंचनामा कार्यवाही शव निरीक्षण घटनास्थल निरीक्षण फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम अंबिकापुर तथा डॉग स्मयड टीम बलरामपुर की उपस्थिति में की गई तथा परिजनों के द्वारा हत्या की आशंका की जाने पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम सीएचसी रघुनाथनगर से कराया गया शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर ने संदेहास्पद गला घोंटने हत्या होना लेख किया गया,जिस पर पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान बलरामपुर जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर भापुसे के सतत मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी व एसडीओपी वाड्रफनगर रामअवतार ध्रुव कर के सतत निर्देशन में घटना स्थल पर प्राप्त साक्ष्य,और मृतक के आने जाने के रास्ते के सीसी फुटेज,मृतक के और संदेही के मोबाइल नंबर का टेक्निकल एनालिसिस किए जाने पर मृतक के साथ अंतिम बार देखे गए व्यक्ति की पहचान सियाचंद वैश्य पिता राम केवल जाति वैश्परिजनों ने बताया संदेही आरोपी ने मृतक से साढ़े सात लाख उधार लिए थे
परिजनों ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि संदेही के द्वारा मृतक से 7.50 लाख रुपए उधर लिया गया था। संदेह के आधार पर पुलिस के द्वारा संदेही को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक शिवराज सिंह उर्फ बबे पिता जमुना सिंह उम्र 45 वर्ष ग्राम पंडरी खूंटाटोला थाना माडा जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश से आरोपी सियाचंद वैश्य पिता स्वर्गीय राम केवल उम्र 43 साल निवासी भाव खंड थाना माडा जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश ने करीबन 02 वर्ष पहले अलग-अलग किस्तों में मृतक से 7.50 लाख रूपये 5 परसेंट ब्याज में लिया था आज की स्थिति में 15 लाख रुपया हो गया था। आरोपी ने मृतक को अभी तक मात्र 1.5 लाख रुपया ही वापस किया था। मृतक पैसे के लिए लगातार दबाव बनाकर प्रताडि़त करता था। इससे आरोपी क्षुब्ध होकर आरोपी प्लानिंग किया कि इसे निपटाना है योजना के तहत गुरुवार को सिंगरौली जाकर वैष्णो बरतन भंडार बर्तन की दुकान से चाकू खरीदकर लाया। शुक्रवार को शाम को 4ः00 बजे दोनों माडा में बैठकर आपस में मिले नाश्ता किया और अगले दिन ग्राम चपोता छत्तीसगढ़ में जमीन दिखाने के लिए जाना तय हुआ था। घटना दिनांक 30/08/25 को शनिवार के सुबह मृतक ने फोन किया और पास के गांव सेमरिया में मिलना तय हुआ। आरोपी और मृतक अपने-अपने मोटरसाइकिल में सेमरिया में मिलकर चांदनी बिहारपुर के रास्ते होते चपोता रेंट नदी के पुल के पास आए। आरोपी अपने मोटरसाइकिल को घटनास्थल से कुछ मीटर पहले छोड़ दिया। और मृतक के मोटरसाइकिल में पीछे बैठकर घटना स्थल के पास नदी के ऊपर किनारे में पहुंचे। योजना के मुताबिक आरोपी अपने हाथ में रखें चाकू से बाइक में बैठे ही मृतक को मारने का प्रयास कर रहे थे इसी दौरान मृतक ने उसके चाकू को पकड़ लिया और छीना झपटी के कारण चोट मृतक और आरोपी को दाहिने हाथ उंगलियों कटने का चोट आया।

इसी दौरान छीना झपटी चाकू टूट गया चाकू वहीं पर गिर गया। लड़ाई झगड़ा होने के दौरान आरोपी ने मृतक के गले में जोर से हाथ के अंगूठे से दबाकर हत्या कर दिया और मृतक के शव को घसीट कर छुपाने की नीयत से रेंट नदी के पानी में फेक दिया। मृतक के कपड़े वही पानी में डूबना बताएं। घटना के बाद आरोपी ने मृतक के जेब से ?50000 को निकलकर अपने पहने हुए कपड़े को बदलकर अपने मोटरसाइकिल में रखे कपड़े को पहन कर घर वापस आना बताया एवं मोटरसाइकिल को लेकर अपने घर आया और कपड़ा चेंज करके स्कूल पढ़ाने चला गया। आरोपी के द्वारा घटना करने के बाद इस्तेमाल किए गए चाकू और अपने पहने हुए कपड़े को घटनास्थल के पास में झाड़ी में छुपा देना बताया। वार उम्र 43 साल ग्राम भाऊखंड थाना माडा जिला सिंगरौली के रूप में पहचान की गई।

आरोपी ने निकल गए रुपए एवं मोटरसाइकिल को अपने घर में छुपा रखा था…
आरोपी के द्वारा मृतक के जेब से निकाले गए 50000 रुपए, अपना मोबाइल सेट और मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक एमपी53 एमए 7901 को अपने घर में छुपा कर रखना बताए जिससे विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त सामग्रियों को आरोपी के निशानदेही पर घटनास्थल से लोहे का चाकू हुआ घटना के समय पहने हुए आरोपी के खून लगे कपड़े जप्त किया गया है वह आरोपी के घर से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हेलमेट मोबाइल सेट और 50000 रुपए को जप्त किया गया है आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पाए जाने पर आरोपी को दिनांक 3.9.2025 के 19ः00 बजे गिरफ्तार किया गया है। जिसे आज न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल कराया गया है।

कार्यवाही में शामिल रहे थाना प्रभारी रघुनाथ नगर निरीक्षक देवेंद्र ठाकुर चौकी प्रभारी बलांगी उपरीक्षक सुभाष कुजूर सहायक उपरीक्षक नंदलाल प्रधान आरक्षक उमेश यादव जेम्स लकड़ा आरक्षक राजेंद्र कुजुर्ग जुगेश जायसवाल टेक चंद्र वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply