Breaking News

रायपुर@ये कैसा हेलमेट अभियान:पेट्रोल भरवाने पंपों के पास किराए में मिल रहा हेलमेट,रेट केवल 10 रुपए

Share


रायपुर,04 सितम्बर 2025। अगर आपको पेट्रोल भरवाना है और आपके पास हेलमेट नहीं है तो आप पेट्रोल पंप के पास ही 10 रुपए किराया के हिसाब से हेलमेट लेकर पेट्रोल भरवा सकते हैं. ये सलाह स्वयं पेट्रोल कर्मचारी दे रहे हैं. बता दें कि राजधानी रायपुर में पेट्रोल डीलर एसोसिएशन ने सड़क हादसे को देखते हुए दोपहिया वाहन चालकों को बगैर हेलमेट पेट्रोल नहीं देने का निर्णय लिया है. पेट्रोल पंप संचालक इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाने की बात भी कही थी. बगैर हेलमेट के पेट्रोल लेने आने वालों को समझाइश देने के बाद शुरुआत में पेट्रोल देने, उसके बाद बगैर हेलमेट पेट्रोल नहीं देने की बात कही गई थी. पंप संचालकों के इस निर्णय को उन्हीं के पंपकर्मी धता बता रहे हैं. बगैर हेलमेट पेट्रोल लेने आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को उन्हीं के पंप कर्मचारी पेट्रोल भरवाने किसी दूसरे का हेलमेट पहनकर पेट्रोल भरवाने की सीख दे रहे हैं. इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति पेट्रोल लगाने जाता है और उसके पास हेलमेट नहीं होता तो पेट्रोल कर्मचारी उसे कहते हैं कि किनारे जाकर 10 रुपए किराए के हिसाब हेलमेट किराए पर लेकर पेट्रोल भरवा लीजिए।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply