Breaking News

अंबिकापुर@अजय चतुर्वेदी स्मृति पुरस्कार 2025 के लिए चयनित

Share

अंबिकापुर,03 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के शासकीय उमावि सरहरी के राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता अजय कुमार चतुर्वेदी पिता महेन्द्रनाथ चतुर्वेदी का चयन राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान डा. पदुमलाल पुन्नालाल बख्सी स्मृति पुरस्कार 2025 के लिए किया गया है। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित से सम्मानित किया जएगा। उन्हें 5 सितंबर को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रेमन डेका सम्मानित करेंगे। यह राज्य स्तरी सम्मान शिक्षा,साक्षरता, सत प्रतिशत परीक्षा परिणाम,राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने, सामाजिक कार्य, संस्कृति, योग व्यायाम, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम,शोध कार्य एवं साहित्य लेखन के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जा रहा है। चतुर्वेदी सरगुजा संभाग के पहले व्याख्याता हैं जिन्हें स्मृति पुरस्कार मिल रहा है। अजय चतुर्वेदी को राज्यपाल द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार 2010 प्राप्त हो चुका है। एवं शासन स्तर पर 13 व अशासकीय 12 पुरस्कार प्राप्त है। इनकी रचनाएं छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक में भी 2010-11 पढ़ाई जा रही है। चतुर्वेदी ने साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में राज्य स्तरी सम्मान पा कर सरगुजा संभाग को गौरवान्वित किया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply