अंबिकापुर,03 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। गांधीनगर पुलिस ने 2 सितंबर को नशीले इंजेक्शन के तस्कर व सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल को मुखबिर से जानकारी मिली की बनारस मार्ग स्थित डिगमा के पास बाइक क्रमांक सीजी 30 एफ 3359 का सवार युवक नशीले इंजेक्शन बिक्र करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने बाइक सवार की तलाशी ली तो उसके पास 58 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन पाया गया। जिसकी कीमत 58 हजार रुपए बताई जा रही है।
पुलिस ने नशीले इंजेक्शन को जत कर आरोपी शुभम विश्वास पिता संजय विश्वास उम्र 23 वर्ष निवासी आरागाही रामानुजगंज हालमुकाम कमोदा बिहार के पास थाना गांधीनगर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी शुभम ने पुलिस को बताया की नशीले इंजेक्शन फारूख अंसारी निवासी रामानुजगंज से खरीदना बताया। इसके निशानदेही पर पुलिस ने फारुख अंसारी पिता स्व. अली हसन उम्र 33 वर्ष निवासी धोबीपारा वार्ड क्रमांक 8 थाना रामानुजगंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा 22 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur