प्रियंका सिंह चंदेल एवं अमृता सिंह पीएचडी की उपाधि से सम्मानित
अंबिकापुर,02 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय,अंबिकापुर ने दो शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि प्रदान की है। प्रियंका सिंह चंदेल को फिक्शनल राइटिंग ऑफ झुंपा लाहिरी ए क्रॉस-कल्चरल पर्सपेक्टिव विषय पर शोध कार्य पूर्ण करने पर पीएचडी दी गई। उनका शोध निर्देशन डॉ. एसएन पाण्डेय,प्राध्यापक,राजीव गांधी शासकीय पीजी कॉलेज,अंबिकापुर द्वारा किया गया। अंग्रेजी साहित्य के क्षेत्र में इस शोध को एक महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। प्रियंका वर्तमान में शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या पीजी कॉलेज,अंबिकापुर में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं।
वहीं, अमृता सिंह को कामकाजी महिलाओं की वर्तमान चुनौतियां और समाधान विषय पर शोध कार्य के लिए पीएचडी प्रदान की गई। उनका निर्देशन डॉ. प्रतिभा सिंह, प्राध्यापक, राजीव गांधी शासकीय पीजी कॉलेज,अंबिकापुर ने किया। अमृता का शोध सूरजपुर जिले में महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और समाज कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। 1 सितंबर को विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति, शोध निर्देशकों एवं विश्वविद्यालय स्टाफ की उपस्थिति में दोनों को शोध प्रबंध पुस्तिका प्रदान कर सम्मानित किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur