Breaking News

अंबिकापुर@आबकारी उडऩदस्ता टीम की कार्रवाई

Share


20 नग नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार


अंबिकापुर,01 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। आबकारी उडऩदस्ता टीम ने नशीली इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उडऩदस्ता टीम ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 1 सितंबर को सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से जानकारी मिली की गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बढऩीझरिया निवसी प्रिंस गुप्ता अपने घर से नशीले इंजेक्शन बेच रहा है। मुखबिर की सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली।
पिट्ठू बैग में रखे कुल 20 नग नशीले इंजेक्शन पाया गया। जिसे टीम ने जत कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 22 सी के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडे, ओम प्रकाश गुप्ता एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं अंजू एक्का की सराहनीय भूमिका रही।
एक माह के अंदर 9 लोग जा चुके हैं जेल
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा जिले को नशीले इंजेक्शन से मुक्त करने की दिशा में अथक प्रयास जारी है। अगस्त महीने में आठ इंजेक्शन विक्रेताओं को जेल डालने के बाद सितंबर महीने का यह पहला केस है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply