Breaking News

अंबिकापुर@सरगुजा के तीरंदाजों ने कोंडागांव में साधा निशाना,छह पदकों के साथ लौटे खिलाड़ी

Share

अंबिकापुर,01 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। कोंडागांव में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता में सरगुजा तीरंदाजी संघ के छह खिलाडिय़ां ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत पदक और तीन कांस्य पदक जीता। तीन श्रेष्ठ खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है जो रांची और मणिपुर में आयोजित होगी। रजत पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों में अंडर 19 कम्पाउंड वर्ग सेजश गांधीनगर के छात्र मयंक मंडल, इशान, सेजश सुरजपुर से अभिज्ञान यादव रहे। वहीं टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने वाले कस्तुरबा गांधी विद्यालय लखनपुर की रंगीता, सोनिया और कस्ततुरबा गांधी उदयपुर की छात्रा सुषमा पैकरा रहीं। कोच राहुल सोनकर, सहायक कोच ओम सिंह तथा तुरंती सिंह के नेतृत्व में खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाडिय़ों के बेहतरीन प्रदर्शन पर संघ के संरक्षक लक्ष्मी प्रकाश जायसवाल, अध्यक्ष शैलेष सिंह, उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, दीपक सिंह तोमर आदि ने बधाई दी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply