पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया के करकमलों से डॉ. डी के सोनी अधिवक्ता को मिला आर टी आई पी आई एल एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर का अवार्ड
मैत्री पिस फाउंडेशन के द्वारा आयोजित किया गया था इंटरनेशनल बुधा पीस अवार्ड 2025 का आयोजन
पूरे देश से सिर्फ 30 लोगों को किया गया सम्मानित
अंबिकापुर,01 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के होटल रेडिशन में मैत्री पिस फाउंडेशन के द्वारा आयोजित इंटरनेशनल बुधा पीस अवार्ड समारोह में अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ डीके सोनी को पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी के करकमलों से दिया गया बेस्ट आरटीआई एवं पी आई एल एक्टविस का अवार्ड आर टी आई कार्यकर्ता और अधिवक्ता डॉ डी0के0 सोनी के द्वारा हमेशा न्याय में देरी, भ्रष्टाचार एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा हेतु अनेक उत्कृष्ट कार्य किए जाते रहे हैं। तथा कई जनहित याचिका के माध्यम से भी जनहित के कार्यों को करते हैं,डॉ डी. के. सोनी आम जन के लिए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और शीघ्र न्याय प्रदान करने हेतु अपनी संस्था सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस के माध्यम से हमेशा जमीनी स्तर पर एवं आरटीआई के माध्यम से स्थिति स्पष्ट कर माननीय उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक सफल और निर्णायक कानूनी लड़ाई भी लड़ते रहते हैं। डॉ डी.के. सोनी द्वारा सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार और गड़बडि़यों को लेकर अनेकों मामले उठाते रहे हैं,भ्रष्टाचार के विरुद्ध खुलासा कर दस्तावेजों के आधार पर कार्यवाही कराकर कई भ्रष्ट अधिकारियों, ठेकेदारों के विरुद्ध अपराध भी पंजीबद्ध कराया गया है।
मैत्री पिस फाउंडेशन के द्वारा इंटरनेशनल बुधा पीस अवार्ड : का आयोजन किया गया जिसमें भारत के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं कानूनी स्तर पर तथा व्यापार, उद्योग में उत्कृष्ठ कार्य करने लोगों में से सिर्फ 30 लोगों चयन किया गया जिसमें सरगुजा एवं सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीआई एवं अन्य कानून के माध्यम से लगातार सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए अंबिकापुर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डॉ डी के सोनी को भारत के अन्य राज्यों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं और अलग अलग क्षेत्र के लोगों के समक्ष होटल रेडिशन चंडीगढ़ में दिनाक 27/8/25 दिन बुधवार को पंजाब प्रदेश के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया के कर कमलों से बेस्ट आर टी आई वएवं पी आई एल एक्टविस अवार्ड 2025 का अवॉर्ड दिया गया।
पंजाब प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ के उक्त कार्यक्रम में भारत देश के अलग अलग प्रदेशो से अलग अलग क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ साथ बिजनेश मेन भी उपस्थित थे को भी सम्मानित किया गया। उक्त कार्यकर्म में मैत्री पिस फाउंडेशन डायरेक्टर सुरजीत बरुआ,मुंबई से मुस्तफा गोम, गुंटूर हैदराबाद से कल्याण शास्त्री,पटना बिहार से एल बी सिंह, राजस्थान जयपुर से धर्मेंद्र चौधरी के अलावा अन्य राज्यों से काफी लोग उपस्थित थे।
राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी के द्वारा अवार्ड देने के बाद अपने उद्बोधबोधन में सभी राज्यों से आए लोगों की तारीफ की तथा उन्हें आगे भी कार्य करने कि प्रेरणा दी गई साथ ही संविधान निर्माता, तथा गौतम बुध के आदर्श पर चलने को कहा ।
अधिवक्ता डॉ डी के सोनी को उक्त अवार्ड मिलने से उनके शुभचिंतकों सहित अधिवक्ताओं और सोसल जस्टिस प्राप्त करने वालो तथा आम जनता में हर्ष व्याप्त है। इस मौके डॉ डी के सोनी ने यह कहा है कि यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे जनहित और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देता है और भविष्य में आगे अधिक ऊर्जा से तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्य को करने प्राथमिकता दिया जायेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur