Breaking News

रायपुर@मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की आत्मीय मुलाकात

Share


रायपुर,01 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान और दक्षिण कोरिया की सफल निवेश यात्रा के बाद आज अपने निवास में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में औद्योगिक निवेश, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालिया अंतरराष्ट्रीय निवेश यात्रा से छत्तीसगढ़ के लिए नए द्वार खुले हैं। जापान और दक्षिण कोरिया की कंपनियों ने यहां निवेश में गहरी रुचि दिखाई है, जिससे आने वाले समय में प्रदेश में उद्योगों का विस्तार और तकनीकी सहयोग मिलेगा। इससे न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री की पहल की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर छत्तीसगढ़ को निवेश और औद्योगिक विकास का हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ की योजनाओं और प्रस्तावों को हर संभव समर्थन देगी। बैठक के दौरान यह भी चर्चा हुई कि प्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (रूस्रूश्व) और तकनीकी शिक्षा को कैसे बढ़ावा दिया जाए, ताकि गांव और कस्बों के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलध हो सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार उद्योग और कृषि दोनों क्षेत्रों में संतुलित विकास पर जोर दे रही है, जिससे छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। यह मुलाकात छत्तीसगढ़ के विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply